मुंबई: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का सामना कर रही है। फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अंतरंग दृश्यों तथा हिंसक प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है। इसी बीच गीतू और यश के पुराने इंटरव्यू के वीडियो फिर से वायरल हो गए हैं। गीतू ने बताया था कि पटकथा लिखने के बावजूद शूटिंग और संपादन के दौरान वह उसमें बदलाव करती हैं। वहीं, यश ने कहा था कि फिल्म देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। इन्हीं बयानों को लेकर ट्रोलिंग शुरू हुई है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने यश के अभिनय की प्रशंसा की है। फिल्म ने भारत में पहले दिन १०१.१० करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में १४०.७५ करोड़ रुपये की कमाई की है। मगर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण आगे के कारोबार पर सवाल उठ रहे हैं।









