दार्जिलिंग की ३ सीटें सहयोगी भागोप्रमो को, अभिषेक बनर्जी और सुब्रत बक्शी की मौजूदगी में सूची जारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि टीएमसी राज्य की २९४ में से २९१ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने बताया कि शेष तीन सीटें दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा को दी गई हैं, जिसका नेतृत्व अनित थापा कर रहे हैं।
कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी भी मौजूद थे।
सूची के अनुसार, ममता बनर्जी खुद भवानिपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिल्लाें—काेचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर २४ परगना, कोलकाता, हावड़ा, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत कई क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टिकट दिया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
इस घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है और सभी प्रमुख दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
पूरी उम्मीदवार सूची (चयनित/जोनवार प्रस्तुति):~
उत्तर बंगाल (काेचबिहार–जलपाईगुड़ी–अलीपुरद्वार)
परेश चंद्र अधिकारी – मेखलीगंज (एससी)
सब्लू बर्मन – माथाभांगा (एससी)
पार्थ प्रतिम रॉय – काेचबिहार उत्तर (एससी)
अविजीत डे भौमिक – काेचबिहार दक्षिण
उदयन गुहा – दिनहाटा
सुमन कंजीलाल – अलीपुरद्वार
जयप्रकाश टोप्पो – मदारीहाट (एसटी)
स्वप्ना बर्मन – राजगंज (एससी)
उत्तर दिनाजपुर–मालदा
कनईया लाल अग्रवाल – इस्लामपुर
अब्दुर रहीम बॉक्सी – मालतीपुर
अर्पिता घोष – बालुरघाट
बिप्लब मित्रा – हरिरामपुर
सबीना यास्मीन – सुजापुर
मुर्शिदाबाद–नदिया
जाकिर हुसैन – जंगीपुर
शाओनी सिंघा रॉय – मुर्शिदाबाद
हुमायूं कबीर – डोमकल
सोहम चक्रवर्ती – करिमपुर
उज्ज्वल बिस्वास – कृष्णानगर दक्षिण
उत्तर २४ परगना
ज्योतिप्रिय मल्लिक – हाबरा
नारायण गोस्वामी – अशोकनगर
मदन मित्रा – कामरहाटी
सायंतिका बनर्जी – बरानगर
कोलकाता
ममता बनर्जी – भवानिपुर
फिरहाद हकीम – कोलकाता पोर्ट
शोभनदेब चट्टोपाध्याय – बालीगंज
कुनाल घोष – बेहाला/बेलघाटा (क्षेत्र अनुसार)
हावड़ा–हुगली
अरूप रॉय – हावड़ा मध्य
तपस मैती – डोमजुर
इंद्रनील सेन – चंदननगर
पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर
पबित्र कर – नंदीग्राम
अखिल गिरी – रामनगर
मानश रंजन भुनिया – सबंग
झारग्राम–बांकुरा–पुरुलिया
बीरबाहा हांसदा – बिनपुर (एसटी)
सुजय बनर्जी – पुरुलिया
डॉ. अनुप मंडल – बांकुड़ा
पश्चिम बर्दवान–बीरभूम
मलय घटक – आसनसोल उत्तर
बिधान उपाध्याय – बाराबनी
चंद्रनाथ सिन्हा – बोलपुर
असीष बनर्जी – रामपुरहाट










