पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ७६वां जन्मदिन है। इस मौके पर पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर २५ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एनडीए के पार्टनर और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली के अपने आवास पर आधीरात को केक काटकर पीएम मोदी का बर्थडे सेलिब्रेट किया और उनको सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
जीतन राम मांझी ने आधी रात को मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
जीतन राम मांझी ने आधी रात को मनाया पीएम का जन्मदिन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत के नव निर्माण और विकास की नई गाथा लिखने वाले, देश को आत्मनिर्भर और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन दिल्ली स्थित आवास पर केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। देश के चहेते नेता नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी।’





