काठमांडू: चीन ने म्यांमार के बॉर्डर इलाके में ऑनलाइन फ्रॉड और क्रिमिनल साम्राज्य चलाने वाले एक बदनाम माफिया परिवार के 11 सदस्यों को फांसी दे दी है।
सितंबर में झेजियांग प्रांत की एक कोर्ट ने मिंग परिवार के सदस्यों को मर्डर, गैर-कानूनी हिरासत, फ्रॉड और जुआ घर चलाने जैसे कई अपराधों का दोषी ठहराया था।
चीन के सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सज़ा को फाइनल करते हुए कहा है कि सबूत काफी और पक्के थे।
इस कदम को साउथ-ईस्ट एशिया में बढ़ते साइबर क्राइम और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ चीन का अब तक का सबसे कड़ा कदम माना जा रहा है। स्कैम सेंटर में लाए गए लोगों का इस्तेमाल दुनिया भर के लोगों को ठगने के लिए किया जाता है।
हाल के महीनों में, चीन ने म्यांमार और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ मिलकर ऐसे हजारों क्रिमिनल्स को गिरफ्तार करके चीन वापस लाने के लिए काम किया है। – BBC









