गुजरात टाइटन्स में विजय दहिया सहायक कोच नियुक्त

IMG-20260312-WA0045

नई दिल्ली: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटन्स ने विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व विकेटकीपर–बल्लेबाज दहिया को कोचिंग टीम में शामिल करते हुए अपने तकनीकी ढांचे को और मजबूत बनाने की जानकारी दी है।
इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था। दहिया के टीम से जुड़ने के बाद कोचिंग सेटअप और सुदृढ़ होने की उम्मीद की जा रही है।
दहिया ने भारत के लिए १९ एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद उन्होंने घरेलू स्तर पर दिल्ली के साथ सफल करियर बिताया था। उन्होंने २००७–०८ सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
खेल जीवन के बाद कोचिंग क्षेत्र में आए दहिया ने घरेलू और आईपीएल टीमों के साथ काम करते हुए मजबूत कोचिंग अनुभव हासिल किया है।
गुजरात टाइटन्स ने वर्ष २०२२ में आईपीएल में पदार्पण किया था। पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली टीम ने उसके बाद भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने शुरुआती चार सीजन में से तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
मजबूत कोचिंग संरचना के साथ गुजरात टाइटन्स ने अब आईपीएल २०२६ में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement