गड़िया में अपोलो क्लिनिक का शुभारंभ

Screenshot_20260310_230138_Google

कोलकाता: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इस धन की सुरक्षा और रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण २४ परगना के गड़िया स्टेशन क्षेत्र में “अपोलो क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया।
वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँच आवश्यक हो गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता “अपोलो क्लिनिक” ने गड़िया में अपनी नई शाखा खोली।
क्लिनिक में हृदय रोग, दंत चिकित्सा, नाक-कान-गला, सामान्य चिकित्सा, अर्थोपेडिक, बाल रोग, फेफड़े, जोड़ों के रोग सहित कुल १८ प्रकार की क्लिनिकल सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लैब, अल्ट्रासोनोग्राफी, विभिन्न एक्स-रे, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, क्लिनिकल पैथोलॉजी, क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी और सीरोलॉजी, हेमाटोलॉजी तथा हिस्टोपैथोलॉजी जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाएँगी।
क्लिनिक में विभिन्न डायग्नोस्टिक सेवाएं जैसे ई.सी.जी., इकोकार्डियोलॉजी डॉप्लर, ऑडियोमेट्री, स्पायरोमेट्री, ई.ई.जी./एन.सी.वी., ट्रेडमिल टेस्ट, होल्टर मॉनिटरिंग और एम्बुलटरी बी.पी. मॉनिटरिंग उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं और चर्मरोग विभाग भी स्थापित किया गया है।
निम्नवर्गीय लोगों के लिए जल्द ही “फुल बॉडी चेकअप” की सुविधा शुरू करने की योजना है, ऐसा जानकारी दी सेंटर हेड श्री श्रेयस गोस्वामी ने। चिकित्सा जांचों को सुलभ और किफायती बनाने का आश्वासन संस्थान के प्रमुख श्री प्रणब कुमार गोस्वामी ने दिया।
अपोलो अस्पताल, चेन्नई के उपमहानिदेशक डॉ. नारायण मित्र ने कहा कि वास्तविक स्वास्थ्य सेवा में प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा यह शाखा संचालित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय विधायक फिर्दौसी बेगम, नगर प्रतिनिधि, चिकित्सक और कई विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे। डॉ. नारायण मित्र ने कहा कि यह क्लिनिक स्थानीय जनता के बीच स्वास्थ्य सेवा को व्यापक स्तर पर सुदृढ़ करेगा।

About Author

Advertisement