कृतित्व सम्पन्न डेनडुप वांगेल लामा को उनके सफलता के लिए राज्यसभा सदस्य श्रृंगला की बधाई एवं शुभकामनाएँ

FB_IMG_1777377610551

‎‎‎नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य हर्षवर्धन श्रृंगला ने दार्जिलिंग जिले के युवा प्रतिभाशाली डेनडुप वांगेल लामा को भारतीय रिज़र्व बैंक की प्रतियोगी परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी है।‎उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के कर्सियांग क्षेत्र के निवासी डेनडुप वांगेल लामा दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय नौकरी परीक्षाओं की निःशुल्क प्रशिक्षण योजना के प्रारम्भिक प्रतिभागियों में से एक थे। उनकी यह सफलता इस प्रशिक्षण पहल की प्रभावशीलता का एक उज्ज्वल प्रमाण है।‎हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे कहा कि देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक प्राप्त कर डेनडुप ने केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।‎उन्होंने डेनडुप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।‎डेनडुप की इस उपलब्धि पर नॉमटा प्रधान, सोडेन छिमी वांगदी, अग्निता छेत्री, सलिना गुरूंग, देचेन वांगदी तथा थिलेन भूटिया ने भी उन्हें बधाई दी है।

About Author

Advertisement