कोलकाता: भारत के प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख के अवसर पर एक नया डिजिटल अभियान लॉन्च किया है। इस अभियान में अभिनेत्री ऋताभरी चक्रवर्ती को प्रस्तुत किया गया है।
‘बंगालियाना’ नामक यह फिल्म बंगाल की सांस्कृतिक पहचान, पुरानी यादों, हस्तशिल्प और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत करती है।
फिल्म के केंद्र में ऋताभरी और एक छोटे बच्चे के बीच स्नेहपूर्ण संवाद दिखाया गया है, जिसमें पारंपरिक ‘तलपत्र सेपाई’ (ताड़ के पत्तों से बना खिलौना) को प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। यह बंगाल की कलात्मक परंपरा और सांस्कृतिक स्मृतियों को दर्शाता है।
कहानी में आगे एक वृद्ध महिला द्वारा सोने का हार भेंट करने का दृश्य दिखाया गया है, जो बंगाली परिवारों में आभूषणों के भावनात्मक महत्व को दर्शाता है, जहां गहने केवल सजावट नहीं बल्कि प्रेम, परंपरा और पीढ़ीगत संबंधों का प्रतीक होते हैं।
‘ओइतिज्येर छोआय नोतुनेर बोरन’ (परंपरा के स्पर्श के साथ नए का स्वागत) थीम पर आधारित यह अभियान परंपरा और आधुनिकता के संगम को दर्शाता है।
कल्याण ज्वेलर्स ने बंगाल की जटिल कारीगरी और सौंदर्यशास्त्र से प्रेरित पारंपरिक डिजाइनों का एक विशेष संग्रह भी पेश किया है।
कंपनी अपनी ४-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र सेवा भी जारी रखे हुए है, जिसमें शुद्धता प्रमाण, आजीवन मेंटेनेंस, पारदर्शी उत्पाद विवरण और सुरक्षित बाय-बैक नीति शामिल है।









