ऑस्ट्रेलिया से लौटी ईरान की महिला फुटबॉल टीम, दो खिलाड़ियों ने वहीं रहने का लिया फैसला

IMG-20260319-WA0052

तेहरान: एएफसी महिला एशियन कप में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौट आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टीम पहले तुर्की पहुंची और वहां से बस के जरिए सीमा पार कर ईरान में प्रवेश किया, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
हालांकि टीम की सभी खिलाड़ी वापस नहीं लौटी हैं। दो खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया है। बताया गया है कि वे फिलहाल एक स्थानीय क्लब के साथ अभ्यास कर रही हैं और अपना करियर वहीं आगे बढ़ाना चाहती हैं।
ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शुरुआती दौर में टीम की कुछ खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए स्वदेश लौटने का निर्णय लिया।
ईरान की टीम २८ फरवरी को एशियन कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी, जिसके कुछ ही समय बाद देश में हालात बिगड़ने लगे। जारी बमबारी के कारण टीम की वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।
ईरान के उपराष्ट्रपति ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश अपने खिलाड़ियों का स्वागत करेगा और उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाएगी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

About Author

Advertisement