ऑस्ट्रेलिया को १७ रन से हराकर भारत की ऐतिहासिक टी२० सीरीज जीत

IMG-20260221-WA0096

एडिलेड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी२० अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को १७ रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज २-१ से अपने नाम कर ली। यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत की पहली टी२० सीरीज जीत है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने २० ओवर में ६ विकेट के नुकसान पर १७६ रन बनाए। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया २० ओवर में ९ विकेट खोकर १५८ रन ही बना सकी। १७७ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने ३२ रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक्ष्ले गार्डनर ने सर्वाधिक ५७ रन बनाए। उन्होंने ४५ गेंदों में ५ चौके और १ छक्का लगाया। इसके अलावा फाेएबाे लिचफील्डने २६ रन का योगदान दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल और श्री चरणाी ने ३-३ विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शैफाली वर्मामहज ७ रन बनाकर आउट हो गईं। १९ रन पर पहला विकेट गिरने के बाद स्मृति मंधानाऔर जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए १२१ रन की शानदार साझेदारी की, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए दूसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।
जेमिमा ने ४६ गेंदों में ४ चौकों की मदद से ५९ रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने ५५ गेंदों पर ८ चौके और ३ छक्कों की सहायता से ८२ रन की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने १८ रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक २ विकेट लिए।
स्मृति मंधाना को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से महिला क्रिकेट को नई ऊर्जा मिली है।

About Author

Advertisement