‘बैंक बचाओ देश बचाओ मंच’ ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से लगाया गुहार
कोलकाता: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अलग-अलग प्रोसेसिंग सेंटर्स को कोलकाता से दूसरा शहर लोग में शिफ्ट करने का जो बात चल रहा है, उसका खिलाफ में ‘बैंक बचाओ देश बचाओ मंच’ ने एकदम कड़ा आवाज उठाया है। मंच ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बीच में आके इस कदम को रोकने का मांग किया है। संगठन लोग का कहना है कि ऐसा होने से राज्य का बैंकिंग इतिहास, नौकरी-चाकरी और आर्थिक काम-काज में बहुत बुरा असर पड़ेगा।
मंच का जॉइंट कनविनर विश्वरंजन राय और सौम्य दत्ता ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीपीसी), लोन सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (एलसीपीसी) और सेंट्रलाइज्ड क्रेडिट प्रोसेसिंग सेंटर (सीसीपीसी) को कोलकाता से बाहर ले जाने का जो खबर आ रहा है, वो सच में चिंता का बात है। इससे शहर का पुराना बैंकिंग पहचान एकदम कमजोर हो जाएगा।
पहले भी गया था बहुताें की नौकरी
संगठन ने अपना चिट्ठी में साफ लिखा है कि इससे पहले भी जब एसबीआई का ‘सेंट्रल अकाउंट्स ऑफिस’ को कोलकाता से हटाया गया था, तब करीब ४०० जन का नौकरी पर लात पड़ा था। इसमें ऑफिसर्स, क्लर्क, छोटे कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट वाले स्टाफ लोग शामिल थे।
पलायन रोकने का मांग
मंच ने मुख्यमंत्री से एकदम गुजारिश किया है कि वो खुद SBI मैनेजमेंट और केंद्र सरकार के सामने ये बात को रखें, ताकि राज्य से बैंकिंग संस्था और जरूरी कामकाज का यूनिट लोग का इस तरफ से बाहर जाना बंद हो सके। साथ में, जो काम पहले ही कोलकाता से बाहर भेज दिया गया है, उसको भी वापस यहीं लाने का रास्ता निकाला जाए, ऐसा मांग भी किया गया है।









