एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

HCyGpPpaUAonjsD

नई दिल्ली: देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। शनिवार (७ मार्च) से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹६० और व्यावसायिक सिलेंडर के दाम ₹११४.५० बढ़ा दिए गए हैं। उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।
विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखा गया है। इसी कारण तेल कंपनियों ने एलपीजी के दामों में संशोधन किया है।
हालांकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। इस योजना के तहत २०१६ से अब तक १० करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन लाभार्थियों को १४.२ किलोग्राम के प्रत्येक सिलेंडर पर ₹३०० की सब्सिडी मिलती रहेगी। यह सब्सिडी एक साल में अधिकतम १२ रिफिल तक दी जाएगी।
वहीं १९ किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर, जिनका उपयोग होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है, उनकी कीमत में ₹११४.५० की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में १९ किलोग्राम सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹१,८८३ हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 मार्च को भी १९ किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में ₹२८ की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

About Author

Advertisement