एलएसजी के विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स की ४० रन से जीत

IMG-20260422-WA0084

लखनऊ: आईपीएल २०२६ के ३२वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा (नाबाद ४३ रन और १ विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की सहायता से लखनऊ सुपर जायंट्स को ४० रन से पराजित किया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की और २० ओवर में ६ विकेट खोकर १५९ रन बनाए। इसके जवाब में एलएसजी की टीम १८ ओवर में केवल ११९ रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
​मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। इसी कारण टीम तेजी के साथ रन नहीं बना सकी। अंत में जडेजा द्वारा बनाए गए नाबाद ४३ रनों की मदद से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच सकी। जडेजा ने २९ गेंदें खेलकर २ चौके और १ छक्का लगाया। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर ने २२-२२ रन बनाए। वहीं कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने २०-२० रनों का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी ८ रन बनाकर आउट हुए जबकि ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। एलएसजी के गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहशिन खान ने २-२ विकेट लिए।
​१६० रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी ने पहले ओवर से ही विकेट गंवाना शुरू कर दिया। शीर्ष क्रम में कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और एडेन मार्करम तो खाता भी नहीं खोल सके। मिचेल मार्श ने ५५ रन बनाकर भरपूर प्रयास किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने ४१ गेंदों का सामना करते हुए ६ चौके और २ छक्के लगाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने २२ और हिम्मत सिंह ने १५ रन बनाए। राजस्थान के गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक ३ विकेट लिए।

About Author

Advertisement