एफए कप: आर्सेनल बाहर, साउथैम्पटन, सिटी और चेल्सी सेमीफाइनल में

IMG-20260405-WA0037

लंदन: एफए कप के क्वार्टर फाइनल में आर्सेनल को बड़ा झटका लगा है। टीम को साउथैम्पटन ने २-१ से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
साउथैम्पटन के घरेलू मैदान सेंट मेरीज स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आर्सेनल ने ६४ प्रतिशत बॉल पजेशन के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी। साउथैम्पटन के लिए रॉस स्टीवर्ट ने ३५वें मिनट में पहला गोल किया।
दूसरे हाफ में आर्सेनल ने वापसी करते हुए विक्टर ग्योकेरेस के 68वें मिनट के गोल से स्कोर १-१ कर दिया। लेकिन मैच के अंत में शेया चार्ल्स ने 85वें मिनट में निर्णायक गोल कर साउथैम्पटन को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
इससे पहले खेले गए मुकाबलों में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी ने आसान जीत दर्ज की। चेल्सी ने पोर्ट वेले को ७-० से हराया, जबकि मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को ४-० से मात दी।
मैनचेस्टर सिटी के लिए एर्लिंग हालांड ने हैट्रिक बनाई, जबकि एक अन्य गोल एंटोनी सेमेन्यो ने किया।
टूर्नामेंट के आखिरी क्वार्टर फाइनल में वेस्ट हैम यूनाइटेड और लीड्स यूनाइटेड आमने-सामने होंगे।

About Author

Advertisement