एनवीएल – नेपाल वॉलीबॉल लीग की फ्रैंचाइजी टीम ने अदनान और अहमद को किया अनुबंधित

4e933d1d-e0ba-474b-9cad-1c84cf3eab5b

काठमांडू: नेपाल वॉलीबॉल लीग (एनवीएल) की फ्रैंचाइजी टीम ने पाकिस्तान के अदनान खान और अहमद मुस्ताफा खान को अनुबंधित किया है ।
काठमांडू ने एनवीएल के पहले संस्करण के लिए सेटर अदनान और आउटसाइड हिटर अहमद को अनुबंधित किया है । अहमद पाकिस्तान के सिनियर टीम से खेल चुके हैं । अदानान के पास उम्र समूह में पाकिस्तान के प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है । अहमद पहले भी नेपाल में खेल चुके हैं । वें नवेँ एनवीएल कप महिला तथा पुरुष क्लब चैंम्पियनशिप में रुकुम पश्चिम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।
अदनान के पास भी नेपाली क्लब से खेलने का अनुभव है । वे हेल्प नेपाल स्पोट्र्स क्लब और गण्डकी प्रदेश से नेपाल के विभिन्न प्रतियोगिता खेल चुके हैं । काठमांडू के मुख्य प्रशिक्षक में नृपबहादुर विक और सहायक प्रशिक्षक में मोतिराम नेपाली हैं । सुनिल बोहरा मार्की खिलाड़ी के रुप में काठमांडू ने अक्सन से संतोष राई, चिरञ्जिवी खड्का, संतोष विक, बलदेवसिंह धामी, जितबहादुर ढुंगेल, पुस्करसिंह धामी और दिपेश कुँवर को अनुबंधित किया था । इसी तरह, टीम ने ‘टैलेंट हंट’ से दिलीप विक क चयन किया है । एनवीएल का पहला संस्करण में इसी ४ सितम्बर से त्रिपुरेश्वर स्थित राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् (राखेप) के कवर्ड हॉल में शुरु हो रहा है ।

About Author

Advertisement