एनबीएमसीएच का कर्मचारी ३ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

how-to-use-police-handcuffs

सिलीगुड़ी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत मांगने और लेने का आरोप उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनबीएमसीएच) के एक कर्मचारी पर लगा है। शिकायत के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण शाखा (एसीबी) ने अस्पताल में जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को ३ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
​एसीबी के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के लैबोरेटरी-कम-मर्चुरी असिस्टेंट को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
​उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले ३१ अगस्त को हावड़ा के उलुबेरिया में २० हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक सरकारी अधिकारी को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था। उस मामले में रिश्वत की रकम भी बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी।

About Author

Advertisement