उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की उपस्थिति में एलएसई, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और आईईजी के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान

FB_IMG_1795542232549

​नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) के बीच आयोजित समझौता ज्ञापन (एमओयू) आदान-प्रदान समारोह की शोभा बढ़ाई।
​इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने इस सहयोग को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी समकालीन आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान क्षमताओं और नीतिगत विशेषज्ञता को एक मंच पर लाती है।
​इस समारोह में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के अध्यक्ष एन. के. सिंह, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के अध्यक्ष एवं कुलपति प्रो. लैरी क्रैमर, इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के चेयरमैन डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित थे।

About Author

Advertisement