नागपुर। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ‘स्वयंसिद्धा’ के अंतर्गत आयोजित पहले राष्ट्रीय सम्मेलन- ‘विजया: शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की यात्रा’ के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।
महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और अवसरों से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर उन्होंने ‘स्वयंसिद्धा’ के लोगो का अनावरण किया तथा ‘१०९ वॉइसेस ऑफ यंग वुमेन’ और ‘बेस्ट प्रैक्टिसेस इन हायर एजुकेशन’ नामक दो संकलनों का भी विमोचन किया।





