उपचुनाव के विवाद को लेकर दिलीप घोष का तृणमूल पर हमला: ‘एक हफ्ते में ही खत्म हो गई पूरी पार्टी’

images (2)

​काेचबिहार: पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष काेचबिहार जिले से संबंधित पंचायत विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को काेचबिहार पहुंचे।
​रविवार सुबह सागरदिघी के तट पर आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री घोष ने कहा कि वह काेचबिहार के लोगों का आभार व्यक्त करने आए हैं। उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान पर तंज कसते हुए उन्होंने दावा किया, “एक सप्ताह भी नहीं लगा और एक पूरी की पूरी पार्टी समाप्त हो गई।”
​दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि धांधली, धनबल और भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा, “जैसे ही जनता को मौका मिला, उन्होंने इसका करारा जवाब दे दिया। कुछ लोग अभी भी बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन अब इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।”
​कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Author

Advertisement