सिलगुड़ी: उन्नयन की पाँचाली को लेकर सिलिगुड़ी के १६ नंबर वार्ड में संजय टिब्रेवाल घर-घर गए। उन्होंने प्रत्येक घर जाकर स्थानीय निवासियों के हाथों में उन्नयन की पाँचाली पुस्तक सौंपी। इस दौरान सिलिगुड़ी के १६ नंबर वार्ड के सभी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे।
संजय टिब्रेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वे घर-घर जाकर उन्नयन की पाँचाली पुस्तक लोगों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है-हर व्यक्ति के हाथ में मुख्यमंत्री की उन्नयन की पाँचाली पहुँचाना और उन्हें इसके बारे में समझाना। तभी हम अपने प्रयास को सफल मानेंगे।










