कोलकाता: पैटन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय बुढ़िया ने पश्चिम बंगाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम मंत्री तापस रॉय और राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मित्रा से मुलाकात की है।
आज हुई इस बैठक में उद्योग क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, नई तकनीक के उपयोग (नवाचार) और औद्योगिक विकास की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए पैटन के प्रबंध निदेशक बुढ़िया ने मंत्रियों के साथ हुई इस बातचीत को बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक बताया। उन्होंने इस बैठक को ‘प्रेरणादायक’ बताते हुए कहा कि उद्योग क्षेत्र के सतत विकास और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान हुआ है।
हाल के दिनों में इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए सरकारी व निजी क्षेत्र के बीच समन्वय पर जोर दिया जा रहा है, जिसके मद्देनजर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











