उत्तर बंगाल मे मुख्यमन्त्री का भव्य स्वागत

FB_IMG_1779282516865

‎‎दार्जिलिंग: दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स की जनता की ओर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सांसद राजू बिष्टा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के बाद यह उनका इस क्षेत्र का पहला दौरा है, जो विशेष महत्व रखता है।राजू बिष्टा ने बताया कि हालांकि वे पहले भी कई बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका पहला दौरा है, इसलिए इसे विशेष माना जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, सीपीआईएम और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में दार्जिलिंग पहाड़, तराई, डुआर्स और उत्तर बंगाल के साथ लगातार भेदभाव किया गया। लेकिन अब इस स्थिति में बदलाव आ रहा है।

सांसद के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में इस क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान होगा।

About Author

Advertisement