ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी को निमंत्रण

Screenshot_20260624_234826_Google

भारत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

​नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह निमंत्रण भारतीय विदेश मंत्रालय को प्राप्त हुआ है, लेकिन पीएम मोदी की ईरान यात्रा को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब तीन दशकों तक ईरान का नेतृत्व करने वाले खामेनेई की इसी साल २८ फरवरी को इजराइल और अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया है।
​खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम ५ से ९ जुलाई तक तेहरान, कुम और मशहद शहरों में आयोजित किए जाएंगे। खामेनेई के निधन पर भारत ने कोई औपचारिक राजनीतिक बयान जारी नहीं किया था, हालांकि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर शोक संदेश दर्ज कराया था। अमेरिका और ईरान के बीच इस सैन्य संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई थी और ईंधन की कीमतों में उछाल आया था, जिसे शांत करने के लिए पाकिस्तान और स्विट्जरलैंड में वार्ता की कोशिशें भी की गई थीं।

About Author

Advertisement