इंदिरा आईवीएफ ने आभा सर्जी हेल्थकेयर में हिस्सेदारी लेकर पश्चिम बंगाल में मजबूत की उपस्थिति

photocollage_202641614549966

कोलकाता: इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह कंपनी ‘आभा सर्जी सेंटर’ ब्रांड के तहत फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) क्लिनिकों का संचालन करती है और असिस्टेड रिप्रोडक्शन (सहायक प्रजनन तकनीक) के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है।
आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड लंबे समय से प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं में मरीज-केंद्रित देखभाल और उन्नत उपचार के लिए प्रतिबद्ध रही है। संगठन का उद्देश्य महिलाओं और दंपतियों को जीवन के विभिन्न चरणों में व्यक्तिगत और आधुनिक प्रजनन सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसका नेतृत्व डॉ. बानी मित्रा कर रही हैं, जो पूर्वी भारत में प्रजनन एवं स्त्री रोग उपचार के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने संगठन की क्लिनिकल उत्कृष्टता, व्यक्तिगत देखभाल और दंपतियों को माता-पिता बनने में सहयोग जैसे मूल सिद्धांतों को विकसित किया है।
इस पहल के अंतर्गत ‘अन्यतमा अन्य नारीर गोल्पो’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और महिला स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दिया जाता है।
यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब जनसांख्यिकीय बदलावों के चलते पश्चिम बंगाल में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की मांग और महत्व बढ़ रहा है। ‘सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट २०२३’ के अनुसार, राज्य की कुल प्रजनन दर २०१३ के १.७ से घटकर २०२३ में १.३ रह गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर २.१ से काफी कम है। इस गिरावट के चलते सुलभ और उन्नत फर्टिलिटी सेवाओं की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।
इंदिरा आईवीएफ और आभा सर्जी सेंटर की यह साझेदारी पूर्वी भारत में प्रजनन उपचार सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे तकनीकी क्षमता, नेटवर्क विस्तार और उपचार की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
इंदिरा आईवीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की उन प्रतिबद्धताओं को दर्शाती है, जिनका उद्देश्य प्रजनन उपचार की पहुंच बढ़ाना और नैदानिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि आभा सर्जी सेंटर की क्षेत्रीय विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण इंदिरा आईवीएफ के राष्ट्रीय नेटवर्क और तकनीकी संसाधनों के साथ मिलकर सेवाओं को और प्रभावी बनाएगा।
वहीं, आभा सर्जी सेंटर की प्रवर्तक सुश्री सुरभि मित्रा ने कहा कि यह साझेदारी संगठन के लिए एक नया अध्याय है, जो उनकी नैदानिक विशेषज्ञता और विश्वास-आधारित सेवा मॉडल को और मजबूत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संयुक्त प्रयासों से अधिक दंपतियों को माता-पिता बनने की दिशा में सहायता मिलेगी।
इंदिरा आईवीएफ इस साझेदारी के साथ अपने राष्ट्रीय नेटवर्क के विस्तार और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, ताकि देशभर में मरीजों की बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।

About Author

Advertisement