इंटर मियामी को जीत दिलाने में सफल रहे लियोनेल मेस्सी

IMG-20260419-WA0099

डेनवर: लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में इंटर मियामी ने एक रोमांचक मैच में कोलोराडो रैपिड्स को ३-२ से पराजित किया। एम्पॉवर फील्ड एट माइल हाई में ७५,८२४ दर्शकों के बीच खेले गए इस मैच में मेस्सी ने चमत्कारी प्रदर्शन किया। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के इतिहास में यह दर्शकों की दूसरी सबसे बड़ी उपस्थिति थी। मैच में मेस्सी ने २ गोल कर इंटर मियामी को जीत दिलाई।
​मैच की शुरुआत से ही इंटर मियामी ने आक्रामक खेल दिखाया। १८वें मिनट में मेस्सी ने पेनल्टी के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह मौजूदा सीजन में उनका छठा गोल है। पहले हाफ के अंत में स्टपेज टाइम में जर्मन बर्टेराम ने हेडर द्वारा गोल कर इंटर मियामी को २-० से आगे कर दिया। बर्टेराम के गोल में सिल्वेटी के सटीक क्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो इस सीजन में उनका तीसरा असिस्ट था।
​दूसरे हाफ के खेल में कोलोराडो रैपिड्स ने वापसी की। राफेल नवारो ने ५८वें मिनट और डेरेन यापी ने ६२वें मिनट में लगातार २ गोल कर स्कोर २-२ की बराबरी पर पहुँचा दिया। इस तरह मैच रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया और दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष कर रही थीं। उसी समय ७९वें मिनट में मेस्सी ने रोड्रिगो डी पॉल के पास पर शानदार गोल कर इंटर मियामी को जीत दिलाई।
​इंटर मियामी ने इस सीजन में ३ जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ कुल १३ अंक हासिल किए हैं।

About Author

Advertisement