आलोकमय कोलकाता: श्याम मेटालिक्स ने रोशनी, कला और उत्सव के चार दिवसीय जश्न के साथ पूरे शहर को जोड़ा

3e47c767-0b9a-40c8-8e27-5c0c4db2ff88

​कोलकाता: श्याम मेटालिक्स ने इस साल दिवाली के अवसर पर ‘आलोकमय कोलकाता’ के ज़रिए पूरे शहर को जोड़ने का प्रयास किया है। एक्रोपोलिस मॉल में ६ से ९ नोभेम्बर २०२६ तक आयोजित इस चार दिवसीय उत्सव ने रोशनी, रंग और संस्कृति के प्रति कोलकाता के गहरे प्रेम को प्रतिबिंबित किया है। इस आयोजन के ज़रिए रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सामुदायिक भागीदारी के साथ इस शहर की उत्सवधर्मिता और कलात्मक चेतना का उत्सव मनाया गया है।
​कोलकाता की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल, ‘आलोकमय कोलकाता’ ने इस त्योहारी मौसम को यादगार अनुभव में बदल दिया है, जहां परंपरा, रचनात्मकता और नवोन्मेष का मेल हुआ है। इस उत्सव में नया आयाम जोड़ते हुए, यहां ‘एसईएल टाइगर टीएमटी बार’ की मज़बूती और ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट’ की कई किस्म की उपयोगिता को भी शामिल किया गया है। ‘एसईएल टाइगर टीएमटी बार’ से बना आकर्षक रोशनी का पेड़ यहां मुख्य आकर्षण रहा, जबकि ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट’ का इस्तेमाल कर कोलकाता की पहचान से जुड़ी चीज़ें, जैसे विरासती ट्राम और पारंपरिक टैक्सी, बहुत ही रचनात्मक ढंग से तैयार की गईं। जगमगाते तोरण-द्वारों और उत्सव की सजावट के बीच, ये कलाकृतियां शहर की खास पहचान और श्याम मेटालिक्स के उत्पादों की इंजीनियरिंग क्षमता का बेहतरीन संगम थीं।
​इस अभियान में पारंपरिक सजावट से परे सामुदायिक भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हर दिन अलग-अलग रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें आने वाले लोगों को उत्सव का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उत्सव की शुरुआत ६ नोभेम्बर को ‘फूलों की रंगोली’ से हुई, फिर ७ नोभेम्बर को रंगोली प्रतियोगिता और ८ नोभेम्बर को दीया पेंटिंग का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के ज़रिए पारंपरिक भारतीय कला के विभिन्न रूपों का उत्सव मनाया गया है। साथ ही, लोगों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और कोलकाता के त्योहारी उत्साह में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।


​इस चार दिवसीय उत्सव का समापन ९ नोभेम्बर को भव्य समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें मशहूर अभिनेता और सांस्कृतिक हस्ती, मिथुन चक्रवर्ती विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, उन्हें विशेष उपहार दिए गए, और इस तरह यह उत्सव बेहद यादगार मोड़ पर संपन्न हुआ।
​श्याम मेटालिक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी, निर्मल उदय ने इस पहल के बारे में कहा, “कोलकाता बस एक शहर भर नहीं, बल्कि यह यहां के लोगों, परंपराओं, रचनात्मकता और सामूहिक एकजुटता से आकार लेती जीवंत भावना है। ‘आलोकमय कोलकाता’ के ज़रिए, हम इसी भावना का जश्न मनाना चाहते थे और एक ऐसा अनुभव पेश करना चाहते थे, जिसमें लोग सिर्फ दर्शक न रहें, बल्कि इन उत्सवों के महत्वपूर्ण अंग बनें। हमारे लिए यह देखना सुखद रहा कि हमारे ‘एसईएल टाइगर टीएमटी बार’ और ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट’ ने उस शहर से प्रेरणा लेकर कलात्मक रूप पाया, जिसे हम अपना घर मानते हैं। हमारे लिए मज़बूती का अर्थ केवल मजबूत उत्पादों का निर्माण करना नहीं, बल्कि लोगों और समुदायों के साथ अटूट रिश्ते जोड़ना भी है। हमने ‘आलोकमय कोलकाता’ के ज़रिए शहर के दिवाली के त्योहार में रोशनी, खुशियों और एकजुटता की नई चमक जोड़ने का प्रयास किया है।”
​श्याम मेटालिक्स ने ‘आलोकमय कोलकाता’ के ज़रिए शहर की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जीवंत उत्सवधर्मिता का जश्न मनाते हुए कोलकाता के साथ अपना जुड़ाव प्रगाढ़ किया है। यह पहल कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह अपने कारोबार से आगे बढ़कर लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने और ऐसे सार्थक अनुभव पेश करने का प्रयास करती है, जो लोगों को एकजुट करें।

About Author

Advertisement