काेलकाता: पूर्व आईपीएस अधिकारी आर एन रवि ने गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
रवि इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल थे। उनके पूर्ववर्ती सी वी आनंद बोस ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
राष्ट्रपति भवन ने आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नरों के स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की थी, जिसके तहत रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।









