नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में २२ मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। यह दिन दिल्ली में हुए कत्लेआम से लेकर ‘जनता कर्फ्यू’, तपेदिक के जीवाणु की खोज और विश्व जल दिवस जैसे अनेक ऐतिहासिक प्रसंगों का साक्षी रहा है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं के बारे में।
२२ मार्च की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं:~
१. १७३९ में नादिर शाह ने दिल्ली में कत्लेआम का आदेश दिया था, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।
२. १८७३ में प्यूर्टो रिको में दास प्रथा का आधिकारिक रूप से अंत कर दिया गया।
३. १८८२ में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोख ने तपेदिक फैलाने वाले जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की।
४. १९२३ में पहली बार रेडियो पर आइस हॉकी मैच का प्रसारण किया गया। यह मुकाबला कनाडा में खेला गया था।
५. १९४२ में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा था। हालांकि यह मिशन सफल नहीं हो सका। इसी दिन जापानी नौसेना ने पोर्ट ब्लेयर पर कब्जा कर लिया था।
६. १९४७ में लॉर्ड लुईस माउंटबेटन भारत के अंतिम वायसराय के रूप में भारत पहुंचे थे।
७. १९६४ में कोलकाता में पहली पुरानी कार रैली का आयोजन हुआ, जो मोटर वाहन इतिहास की एक विशेष घटना मानी जाती है।
८. १९८२ में अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ने अपने तीसरे अभियान के लिए अंतरिक्ष यान कोलंबिया का प्रक्षेपण किया।
९. २००५ में तमिल फिल्मों के अभिनेता मिथुन गणेश का निधन हुआ था।
१०. २०२० में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की थी।
११. हर वर्ष २२ मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके अनावश्यक उपयोग को रोकना है
।










