असम: ‎मोरिकलॉन्ग लूटकांड का मुख्य आरोपी उमर अली गिरफ्तार‎‎

What-are-my-Rights-when-I-am-Under-Arrest

नगाउँ: मोरिकलॉन्ग क्षेत्र में हुए लूटकांड के मामले में नगाउँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी उमर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मिंटू हुसैन नामक एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।‎पुलिस सूत्रों के अनुसार, चिकित्सक रंजीत सैकिया के घर में हुई डकैती के मामले में चलाए गए अभियान के तहत इन दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। अभियान के दौरान लूटी गई नकद राशि भी बरामद की गई है।‎हालांकि इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।‎गौरतलब है कि गत २३ अप्रैल की रात बदमाशों के एक समूह ने चिकित्सक दंपति पर हमला कर लूटपाट की थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।‎पुलिस ने बताया कि नगाउँ जिले के रूपही क्षेत्र के बरघुली गांव निवासी उमर अली एक आदतन अपराधी है और वह पहले भी कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। मामले की जांच जारी है।

About Author

Advertisement