गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज राजधानी गुवाहाटी के बेतकुची में नवनिर्मित गुवाहाटी नगर सेवा भवन का उद्घाटन किया। यह भवन गुवाहाटी नगर निगम के नए मुख्यालय के रूप में कार्य करेगा।
बेतकुची में निर्मित इस आधुनिक नगर सेवा भवन का उद्देश्य नगर प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित और सशक्त बनाना है। नए भवन के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भूमि राजस्व में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन का कर नहीं बढ़ाया है और इस संबंध में फैल रही सभी अफवाहें निराधार हैं।










