असम: नकली सोने के साथ तीन गिरफ्तार

Untitled-design-2025-06-30T135031.923-2025-06-9479c075622ad1c036ba5515fcbe8232-16x9

गुवाहाटी: गुवाहाटी के पलटन बाजार थाना पुलिस ने नकली सोने के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक महिला भी शामिल है।
गुवाहाटी पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र, नेपाली मंदिर इलाके में अभियान चलाते समय एक किलो ३१ ग्राम नकली सोने के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम मिहिरजान इस्लाम (२५, बरपेटा), मोहम्मद हनीफ अली (२४, लालुक) और इस समूह की मुख्य आरोपी लालुक निवासी मिहरजान नेसा (३०) बताए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement