गुवाहाटी: राजधानी गुवाहाटी के पालतन बाजार थाना पुलिस ने नकली नोट के व्यापार में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के सोमवार के बयान के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उलुबारी में चलाए गए अभियान के दौरान नकली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिब आलम (२३, लखीमपुर) बताया गया है।
आरोपी के पास से ५०० रुपए के ६,८०,५०० रुपए के नकली नोट, एक आईफोन और नकद ६२० रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।










