ईटानगर: गोवा में आयोजित दुनिया की सबसे कठिन ऑफ-रोड मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में से एक ‘रेनफॉरेस्ट चैलेंज इंडिया २०२६’ में अरुणाचल प्रदेश के चालकों ने दो पोडियम स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।
प्रतियोगिता की ‘४x४ एक्सट्रीम’ श्रेणी में टीम मोका के उज्ज्वल नामसुम और चेत्थन चेंगप्पा ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं ‘४x४ स्टॉक’ श्रेणी में टीम एक्सट्रीम अरुणाचल के नाकु हागे चाडा और लोडा पुन्यो उपविजेता (रनर-अप) रहे।
मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों के जुनून और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि अरुणाचल को अपने इन वीर खिलाड़ियों पर गर्व है।










