सौंपी १० साल की प्रगति रिपोर्ट
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के १० वर्षों के विकास और परिवर्तन को दर्शाने वाली ‘टीम अरुणाचल’ की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। अरुणाचल प्रदेश की जनता की ओर से नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खांडू ने राज्य में चल रही प्रमुख विकासात्मक पहलों के बारे में गृह मंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने अरुणाचल की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन और गहरी रुचि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से लगातार मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद जताई।










