अरुणाचल प्रदेश: पति के हाथों पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250706-WA0095

पश्चिम कामेंग: पश्चिम कामेंग जिले के अरुणाचल प्रदेश–असम सीमावर्ती भालुकपोंग क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर हत्या करने का आरोप सामने आया है।
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बताया कि भालुकपोंग के अंतर्गत छहमाइल क्षेत्र में पति ने लकड़ी के टुकड़े से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में पति कम्तेश्वर हजोवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About Author

Advertisement