अमरनाथ यात्रा ३ जुलाई से शुरू, ५७ दिनों तक चलेगी

srqq312o_amarnath-yatra-2026-registration-process_625x300_10_April_26

जम्मू: दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष ३ जुलाई से शुरू होकर २८ अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा कुल ५७ दिनों तक संचालित होगी।
यह निर्णय श्री अमरनाथजी तीर्थयात्रा बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा की अवधि पहले की तुलना में कुछ अधिक रखी गई है।
यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की न्यूनतम आयु १३ वर्ष और अधिकतम आयु ७० वर्ष निर्धारित की गई है। तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जो १५ अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
उपराज्यपाल ने बताया कि देशभर की लगभग ५५६ अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसके अलावा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की शाखाएं सेवा प्रदान करेंगी।
इस वर्ष ‘प्रथम पूजा’ ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर १९ जून को संपन्न होगी।
तीर्थयात्रा दो मार्गों से संचालित होगी- अनंतनाग जिला का पारंपरिक ४८ किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिला का १४ किलोमीटर छोटा लेकिन कठिन बालटाल मार्ग।

About Author

Advertisement