अनियमित मासिक धर्म और चेहरे पर अवांछित बाल: आयुर्वेद के प्राकृतिक समाधान बताए विशेषज्ञ

IMG-20260403-WA0068

कोलकाता: आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव से आजकल कई महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म और चेहरे पर अवांछित बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह केवल बाहरी सुंदरता का विषय नहीं है, बल्कि शरीर के भीतर हार्मोन के असंतुलन का एक महत्वपूर्ण संकेत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंडाशय में बहुगंठी समस्या इस तरह की परेशानियों का एक प्रमुख कारण बनकर सामने आ रही है।
यह समस्या महिलाओं के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को काफी प्रभावित करती है। लेकिन संकोच या शर्म के कारण कई महिलाएं इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पातीं, जिससे समस्या और जटिल हो जाती है।
आयुर्वेद के अनुसार कारण~
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात और कफ दोष का असंतुलन तथा पाचन शक्ति की कमजोरी इस समस्या का मुख्य कारण है। जब शरीर में विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, तो वे पोषण प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करते हैं और हार्मोन का संतुलन बिगाड़ देते हैं।
इसके परिणामस्वरूप~
अंडोत्सर्जन में समस्या
पुरुष हार्मोन की वृद्धि
अनियमित मासिक धर्म
चेहरे या शरीर पर अवांछित बाल
प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में असंगत आहार और अनियमित दिनचर्या को इस रोग का मूल कारण बताया गया है। वर्तमान समय में जंक फूड, मानसिक तनाव, देर से सोना और शारीरिक निष्क्रियता इन समस्याओं को और बढ़ा रहे हैं।
लाभकारी जड़ी-बूटियां और तत्व~
आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियों को विशेष रूप से उपयोगी माना गया है-
शतावरी: महिलाओं के हार्मोन संतुलन में सहायक
अश्वगंधा: तनाव कम कर शरीर को संतुलित करती है
हल्दी: सूजन कम करने में सहायक
दालचीनी: रक्त शर्करा नियंत्रित करने में मददगार
मेथी: चयापचय प्रक्रिया को बेहतर बनाती है
(चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी औषधि का सेवन न करें)
आहार और जीवनशैली में बदलाव
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ छोटे बदलाव बड़े परिणाम दे सकते है:
ताजा और सुपाच्य भोजन का सेवन करें
अधिक चीनी, तले हुए और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचें
नियमित सोने और जागने की आदत अपनाएं
प्रतिदिन कम से कम ३०–४५ मिनट व्यायाम या योग करें
वजन नियंत्रित रखें
विशेषज्ञों की सलाह~
यह समस्या बहुत सामान्य है और इसका प्रभावी उपचार संभव है। समय पर चिकित्सक की सलाह लेने से जटिलताओं से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। शर्म या संकोच के कारण इस समस्या को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई है।
परामर्श सेवा शुरू~
महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ की ओर से एक सहायता नंबर शुरू किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर प्रारंभिक परामर्श लिया जा सकता है। पूरी गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ सेवा प्रदान की जाएगी।

About Author

Advertisement