पिंजरे में बंद तेंदुए को बक्सा कोर जंगल में छोड़ा गया

a338945f-893b-4651-9423-55e4f6b5d37c-1

कालचीनी, 17 अप्रैलः सोमवार सुबह करीब ५.३० बजे कालचीनी खंड के अथियाबाड़ी चाय बागान के १६ ए खंड में बन विभाग द्वारा रखे पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हैमिल्टनगंज रेंज व निमती रेंज के वनकर्मियों ने तेंदुए को उसके पिंजरे से छुड़ाया और उसे राजाभटखावा स्थित पशु चिकित्सा केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार किया।
बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के सूत्रों के अनुसार उपचार के बाद तेंदुए को बक्सा जंगल के कोर एरिया में ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग के अनुसार, पिंजरे में पकड़ी गई वयस्क मादा तेंदुआ को कमान के सेक्शन में एक पिंजरा लगाने के लिए कमान प्रबंधन के अनुरोध के अनुसार रखे गए पिंजरे में फंसा गया था।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement