इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस तथा फाइव-स्टार फील्ड मार्शल आसिम मुनीर मलेशिया के नेशनल डिफेंस स्टडीज सेंटर के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए गए हैं। मलेशिया दौरे के दौरान मिले इस सम्मान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को बधाई देते हुए इसे इस्लामाबाद और कुआलालंपुर के बीच मधुर संबंधों तथा मुनीर के सफल सैन्य नेतृत्व की मान्यता बताया है।रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से आधिकारिक मलेशिया दौरे पर गए मुनीर ने वहां के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी मुलाकात की है। मई २०२५ में भारत के साथ सैन्य तनाव के बाद फील्ड मार्शल तथा दिसंबर में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस नियुक्त हुए मुनीर के नेतृत्व क्षमता की प्रधानमंत्री शरीफ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ के माध्यम से विशेष प्रशंसा की है।





