फूलबाड़ी के दो स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास

FB_IMG_1795367399425

​सिलीगुड़ी: डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी ने फूलबाड़ी क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। भाजपा विधायक चटर्जी ने रविवार को फूलबाड़ी प्रथम ग्राम पंचायत के अंतर्गत भालोबासा मोड़ पर नारियल फोड़कर कंक्रीट की सड़क और नाली निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।
​विधायक चटर्जी ने बताया कि सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) की पहल पर लगभग १९ लाख रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी की जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में फूलबाड़ी प्रथम ग्राम पंचायत के प्रधान दयाल राय, राहुल बर्मन, मानुनी दास, उत्तम सरकार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसी दिन फूलबाड़ी-२ ग्राम पंचायत के पूर्व धनतला गांव में भी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ‘जी राम जी’ परियोजना के अंतर्गत १२५ दिवसीय रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से पेवर ब्लॉक बिछाकर इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। एक ही दिन में फूलबाड़ी के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासी काफी उत्साहित हैं।

About Author

Advertisement