गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष श्री डी.आर. थापा ने आज गंगटोक स्थित लोक भवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट के दौरान सिक्किम और यहाँ के लोगों के हित, कल्याण तथा समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री थापा ने जनहित और सार्वजनिक महत्व के विविध मुद्दों पर माननीय राज्यपाल का अमूल्य मार्गदर्शन और सुझाव भी प्राप्त किया।





