लावारिस मिले ६ वर्षीय बच्चे का सकुशल रेस्क्यू, परिवार से मिलवाया गया

FB_IMG_1794024250404

​सिलिगुड़ी: पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले एनजेपी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लावारिस मिले ६ वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बचाकर उसकी मां को सौंप दिया है।
​शुक्रवार को ११२ इमरजेंसी नंबर पर एक कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास एक छोटा बच्चा अकेला भटक रहा है। सूचना मिलते ही ११२ वैन के अधिकारी, एसआई बिप्लव सेन और महिला पुलिसकर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपनी हिरासत में ले लिया।
​इसके बाद बच्चे को एनजेपी थाने में बने ‘चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर’ (बाल-मित्र कक्ष) में लाया गया। पूछताछ और छानबीन के दौरान पता चला कि बच्चे की मां का नाम प्रीति छेत्री है, जो सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली हैं।
​आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसकी मां के हवाले कर दिया। सिलिगुड़ी पुलिस ने कहा है कि वह बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन सहायता के लिए हमेशा तत्पर और प्रतिबद्ध है।

About Author

Advertisement