पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न मंडपों का किया निरीक्षण
सिलीगुड़ी: आगामी कालीपूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर (आईपीएस) श्री सैयद वाकार राजा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विभिन्न कालीपूजा मंडपों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए समग्र सुरक्षा एवं व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पूजा के समय होने वाली भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी), विद्युत सुरक्षा (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) तथा अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष जोर दिया गया। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस दल ने आवश्यक सतर्कता बरती है।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने “आपकी सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है” के संदेश के साथ सभी नगरवासियों से शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।





