पेरिस मास्टर्स: जोकोविच और बेन शेल्टन दूसरे राउण्ड में पहुँचने में सफल

IMG-20261104-WA0064

​पेरिस: रिकॉर्ड ७ बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टर्नामेण्ट में असाधारण पुनरागमन करते हुए पहले राउण्ड का मैच जीता। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने खराब शुरुआत के बाद वेलेण्टिन वेचेरोट को ३ सेटों में ६-७ (५), ७-५, ६-१ से पराजित किया। मैच का पहला सेट बेहद रोमांचक रहा, जिसमें २४ बार के ग्राण्ड स्लैम विजेता जोकोविच को टाईब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा। मैच का दूसरा सेट भी कड़े मुकाबले वाला रहा और जोकोविच ने निर्णायक क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह उन्होंने ७-५ से दूसरा सेट जीता और मैच तीसरे तथा निर्णायक सेट तक पहुँच गया। तीसरे सेट में सर्बियाई खिलाड़ी ने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। इस प्रकार जोकोविच ने ६-१ से निर्णायक सेट जीतकर अगले राउण्ड में प्रवेश किया।
​विश्व के ११वें नम्बर के खिलाड़ी जोकोविच अपने करियर का १०३वाँ खिताब जीतने के प्रयास में जुटे हैं। इस उपलब्धि के साथ वे स्विट्जरल्याण्ड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के १०३ खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। पुरुष टेनिस में सर्वाधिक १०९ खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कोनर्स के नाम है। टर्नामेण्ट में तीसरी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने कैमरन नरी को सीधे सेटों में ६-३, ६-४ से पराजित कर दूसरे राउण्ड में प्रवेश किया। इसी प्रकार ११वें वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज ने भी बेञ्जामिन बोञ्जी को ३-६, ६-३, ६-४ से पराजित किया। अन्य मैचों में फ्रांस के माइज कौमे ने नूनो बोर्गेस को ६-३, ६-१ से हराया। इस तरह २०२२ के चैम्पियन होल्गर रूने को १२वें वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल के विरुद्ध ५-७, ४-६ से हार का सामना करना पड़ा।

About Author

Advertisement