पश्चिम बंगाल के मंत्री विशाल लामा ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
कोलकाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री एवं विधायक विशाल लामा ने मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी के विशेष अनुरोध एवं निर्देशानुसार आज विभिन्न छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस निरीक्षण अभियान के दौरान मंत्री लामा के साथ पुलिस अधीक्षक, उप-विभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। घाटों का दौरा करने के बाद मंत्री लामा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा इंतजामों और प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली गई है।
उन्होंने यह भी,कि छठ पर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री लामा के अनुसार, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार की मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि छठ महापर्व के दौरान हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।





