९१,२१,८०८ रुपये संदिग्ध
सिलगुड़ी: साइबर धोखाधड़ी के संदिग्ध लेनदेन में संलिप्तता के आरोप में सिलगुड़ी पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है।
सिलगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रधाननगर थाना की पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ अभियान के तहत दार्जिलिंग के खरिबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासिया बस स्टैंड से खरिबाड़ी निवासी १९ वर्षीया मनीषा मंडल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि उनके इंडसइंड बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ संदिग्ध कुल ९१,२१,८०८ (इक्यानवे लाख इक्कीस हजार आठ सौ आठ) रुपये जमा हुआ था। घटना की आगे की जांच जारी है।





