केरल के नए राज्यपाल माथुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री गोले

FB_IMG_1792763392254

​गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) केरल के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। केरल स्थित लोक भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री गोले उपस्थित रहे।

समारोह के बाद सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री गोले ने माथुर को इस उच्च संवैधानिक पद को संभालने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि माथुर का व्यापक अनुभव, विशिष्ट जनसेवा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता केरल के लोगों की प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
​मुख्यमंत्री गोले ने नव-नियुक्त राज्यपाल माथुर के सफल और फलदायी कार्यकाल की भी कामना की।
​

About Author

Advertisement