राष्ट्रपति द्वारा नवकन्याओं की पूजा-अर्चना

IMG-20261020-WA0097

काठमांडू: राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने बड़ादशैं के अवसर पर मंगलवार राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में विधि-विधान के साथ नवकन्याओं की पूजा-अर्चना की। प्रथम महिला सविता पौडेल सहित राष्ट्रपति ने परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं की पूजा-अर्चना की।
नवरात्रि में नवदुर्गा के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
राष्ट्रपति पौडेल ने नौ कन्याओं के पैर धोकर उन्हें टीका लगाया और उपहार भी भेंट किए।

About Author

Advertisement