स्टब्स के स्थान पर ब्रिट्ज़के दक्षिण अफ़्रीकी टीम में शामिल

IMG-20261015-WA0072

​जोहान्सबर्ग: मैथ्यू ब्रिट्ज़के को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में १८ अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स के स्थान पर दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है, पहली टेस्ट टीम में एक बदलाव किया गया है। मैथ्यू ब्रिट्ज़के को ट्रिस्टन स्टब्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। रयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।
​दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में २१४ रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहला टेस्ट जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को भी दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए हैं। इस वजह से दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेलना अनिश्चित हो गया है।
​ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्र्यू मैकडोनाल्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीन बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन जारी सीरीज में उनके गेंदबाजी करने की संभावना बहुत कम है। अब यदि ग्रीन गकेबरहा या केप टाउन टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के सामने मध्यक्रम का संयोजन तलाशने की चुनौती होगी। इसका असर ब्यू वेबस्टर पर पड़ सकता है, जिन्हें अपना स्थान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
​उल्लेखनीय है कि अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज थे। ग्रीन की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया को डरबन टेस्ट मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा था। मैट रेनशॉ को पांचवें नंबर पर भेजा गया था और निक मेडिनसन को ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग कराई गई थी। रेनशॉ ने इस फैसले को सही साबित करते हुए दो पारियों में कुल २७२ रन बनाए थे और अंतिम पारी में २ विकेट भी लिए थे।

About Author

Advertisement