दुर्गा पूजा में शक्ति के विविध स्वरूपों का विशेष उत्सव, आशा, स्मृतियों और सेवाभाव का अनूठा संगम
कोलकाता: इस वर्ष दुर्गा पूजा को विशेष और यादगार बनाने के लिए श्याम मेटालिक्स ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ नामक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। रचनात्मकता, संस्कृति और संवेदनशीलता के अनूठे संगम के रूप में प्रस्तुत यह अभियान रोजमर्रा के जीवन में शक्ति के विभिन्न स्वरूपों को उजागर करेगा। कंपनी के मूल्यों—शक्ति, सुरक्षा और संवेदना पर आधारित इस अभियान में आकर्षक सजावट, कलात्मक प्रस्तुतियां, आशा जगाने वाली कहानियां और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी विभिन्न पहल शामिल हैं। इसका उद्देश्य कोलकाता के लोगों को दुर्गा पूजा का यादगार अनुभव प्रदान करना है।
पारंपरिक पूजा आयोजनों की भव्यता से आगे बढ़ते हुए ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ अभियान शक्ति के तीन विशिष्ट स्वरूपों—आशा, स्मृतियों और सुकून—का उत्सव मनाएगा। लोगों की मनोकामनाएं पूरी करने का प्रयास, बंगाल की कला एवं संस्कृति का उत्सव और बंगाल पुलिस की अथक सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं। यह अभियान संदेश देता है कि शक्ति केवल सामर्थ्य का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह सपनों को साकार करने, यादगार पल बनाने और जरूरत के समय सांत्वना एवं राहत देने वाली ऊर्जा भी है।
वॉल ऑफ शक्ति’: सपनों को साकार करने की पहल
इस अभियान का प्रमुख आकर्षण ‘वॉल ऑफ शक्ति’ होगा। एसईएल टाइगर टीएमटी सरिया से तैयार की जाने वाली इस विशेष कलात्मक संरचना में मां दुर्गा की भव्य आकृति प्रदर्शित की जाएगी। यहां आने वाले लोग दीवार पर अपनी इच्छाएं और सपने लिखकर लगा सकेंगे। इनमें से चुनी गई कुछ इच्छाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी श्याम मेटालिक्स उठाएगा।
‘सपने पूरे होंगे’ की प्रतिबद्धता को साकार करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आशा की शक्ति को उजागर करेगी। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि सही सहयोग और सामूहिक प्रयासों से लोगों के सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।
‘शक्ति टनल’: कला, संस्कृति और उत्सव का अनुभव
उत्सव के अनुभव को और खास बनाने के लिए ‘शक्ति टनल’ भी तैयार की जाएगी। आकर्षक दृश्यों, कलात्मक प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव सेल्फी अनुभवों के माध्यम से इस टनल में बंगाल की कला, संस्कृति और दुर्गा पूजा की मूल भावना को दर्शाया जाएगा। यह आगंतुकों के लिए ऐसा विशेष स्थान होगा, जहां वे शक्ति के सांस्कृतिक स्वरूपों को करीब से महसूस करने के साथ उत्सव के यादगार पलों को तस्वीरों में संजो सकेंगे।
‘शक्ति बूथ’ : बंगाल पुलिस के प्रति सम्मान और आभार
सेवा, देखभाल और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देने के लिए अभियान के तहत ‘शक्ति बूथ’ भी स्थापित किए जाएंगे। ये बूथ दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए लगातार ड्यूटी करने वाले बंगाल पुलिस के जवानों के लिए विश्राम स्थल के रूप में तैयार किए जाएंगे।
इन बूथों पर पुलिसकर्मियों को व्यस्त ड्यूटी के बीच कुछ समय आराम करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आम लोगों को पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद संदेश लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद इन संदेशों को पुलिस अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों के प्रति सामूहिक सम्मान, कृतज्ञता और सद्भाव व्यक्त करना है।
अभियान की तीन प्रमुख गतिविधियां कोलकाता के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा स्थलों मुदियाली क्लब, न्यू टाउन सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति और टाला बारोवारी दुर्गोत्सव समिति में आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, श्याम मेटालिक्स बंगाल के ३० दुर्गा पूजा पंडालों में ‘शक्ति बूथ’ स्थापित करेगा। इसके माध्यम से पूरे उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और देखभाल का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
समाज के प्रति उत्तरदायित्व को प्राथमिकता: सुमित चक्रवर्ती
श्याम मेटालिक्स के कॉरपोरेट अफेयर्स, बाहरी संबंध एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता पर कहा, “श्याम मेटालिक्स में हमारा मानना है कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है। हम उन समुदायों में सार्थक और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, जहां हम काम करते हैं। ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ अभियान इसी सोच को दर्शाता है। यह आशा, सांस्कृतिक उत्सव और शहर की सुरक्षा के लिए लगातार काम करने वाले लोगों के प्रति सम्मान को एक साथ जोड़ता है।
‘वॉल ऑफ शक्ति’ के माध्यम से हम लोगों के सपनों को सहारा देना और चुनी गई इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं। वहीं, ‘शक्ति बूथ’ दुर्गा पूजा के दौरान समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले बंगाल पुलिस के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने का हमारा प्रयास है। हमें उम्मीद है कि इन पहलों से त्योहार का अनुभव अधिक समावेशी और सार्थक बनेगा तथा करुणा, सामूहिक शक्ति और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिलेगा।”
दुर्गा पूजा को और सार्थक बनाने का लक्ष्य: निर्मल उदय
श्याम मेटालिक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) निर्मल उदय ने कहा, “दुर्गा पूजा शक्ति के अनेक सुंदर और प्रभावशाली स्वरूपों का उत्सव है। श्याम मेटालिक्स में हम इस विचार को केवल प्रतीक तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि ऐसे अनुभव तैयार करना चाहते हैं, जिनसे लोग सीधे जुड़ सकें—आशा, स्मृतियों और देखभाल के माध्यम से।
‘शक्ति एक, रूप अनेक’ इस विश्वास को दर्शाता है कि शक्ति का वास्तविक महत्व तब सामने आता है, जब उससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। ‘वॉल ऑफ शक्ति’ इसी सोच को साकार करता है। यहां लोगों की इच्छाएं और उनकी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि सही सहयोग मिलने पर कोई भी सपना हकीकत में बदल सकता है।
उत्सव से जुड़े विभिन्न आयोजनों, बंगाल पुलिस के प्रति सम्मान और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के माध्यम से हम दुर्गा पूजा को और अधिक सार्थक, समावेशी तथा यादगार बनाने में योगदान देना चाहते हैं। यह वही शहर है, जिसे अपना घर कहते हुए हमें गर्व महसूस होता है।”
शक्ति के विविध स्वरूपों का उत्सव
‘शक्ति एक, रूप अनेक’ अभियान के माध्यम से श्याम मेटालिक्स दुर्गा पूजा को केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे आशा, साझा स्मृतियों की खुशी और समाज के प्रति देखभाल की भावना से जोड़ना चाहता है। लोगों को आपस में जोड़ने वाले अनुभव तैयार करने और शहर को सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम करने वालों के योगदान को सम्मान देने के जरिए यह पहल उस चिरस्थायी शक्ति का उत्सव मनाती है, जो बंगाल के सबसे बड़े त्योहार को खास बनाती है।
शक्ति ही सामर्थ्य है, शक्ति ही सपनों को साकार करने वाली ऊर्जा है, शक्ति ही संवेदना है—शक्ति ही हमारी प्रेरणा है।





